पीलीभीत, जुलाई 18 -- बीसलपुर। आध्यात्मिक शांति के लिए एके अवस्थी ने कहा है गुरु ईश्वर के समान है। वह हमें सही राह दिखाता है। ईश्वर से भक्ति की डोर जोड़ता है। गुरु की कृपा से ही जीवन सफल हो जाता है। संत अवस्थी ने ग्राम सिसैया जलालपुर में आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में प्रवचन किया। शिव महापुराण में वर्णित गुरु की महिमा का गुणगान करते हुए बताया कि शिव ही गुरु हैं और गुरु ही शिव हैं। शिव शंभू तीन प्रकार की शिष्यों को दीक्षा देते हैं। गुरु के संपर्क से मनुष्य के अंदर आनंद भर जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...