जौनपुर, मार्च 19 -- जौनपुर, संवाददाता। जौनपुर-शाहगंज रोड स्थित खानपुर गांव के पास स्थित एक मैरेज लान परिसर में बुधवार को एक दिवसीय राधा किशोरी कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान कथा वाचक जया किशोरी ने गुरु, भगवान और भक्तों के संबंधों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि इंसान को गलतियां करने पर सुधार का मौका तथा माफी देनी चाहिए। कथा वाचक जया किशोरी का शाम 5:30 बजे खानपुर गांव स्थित मैरेज लान परिसर में आगमन हुआ। तत्पश्चात दीप प्रज्जवलित करके कथा की शुरुआत की गई। उन्होंने राधा किशोरी के जीवन पर आधारित कथा का रसपान कराया। जया किशोरी ने कहा कि गुरु का कार्य भक्तों को भगवान से जोड़ना होता है और भक्ति का मार्गदर्शन करना होता है। इंसान का मार्गदर्शन गुरु ही करता है। गुरु का जीवन में अलग महत्व है। भगवान को भक्ति प्यारी होती है। गलतिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.