नई दिल्ली, जुलाई 10 -- वैदिक ज्योतिष में गुरु और शनि की स्थिति को अहम माना जाता है। इन दिनों गुरु कर्क राशि में हैं, जबकि शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इस ग्रह स्थिति को लेकर ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि शनि का मीन राशि में रहना बहुत अनुकूल नहीं माना जाता। वहीं गुरु का कर्क राशि में होना पूरे जनमानस के लिए शुभ संकेत दे रहा है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जब शनि गुरु की राशि में आते हैं तो हालात सामान्य नहीं रहते। उनके मुताबिक, पहले भी ऐसा संयोग बनने पर दुनिया ने कठिन समय देखा था। उनका कहना है कि मौजूदा समय में भी कई देशों के बीच तनाव और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। ऐसे में शनि का यह गोचर चुनौतियों की ओर इशारा करता है। हालांकि, यह ज्योतिषीय मान्यता है।गुरु बढ़ाएंगे शुभता पंडित नरेंद्र ...