बिजनौर, अप्रैल 9 -- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा में सिख गुरु अर्जुन देव व बाबा जुझार सिंह का प्रकाशपर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गुरुवार सुबह गुरुद्वारा साहब में तीन दिवसीय अखंडपाठ का समापन आरती गायन और फूलो की वर्षा के साथ हुआ। इसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में विशेष गुरुवाणी दीवान सजाया गया। जिसमें रागी ज्ञानी टीकम सिंह के जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। हरभजन सिंह अमन ने गुरु अर्जुन देव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा गुरु अर्जुन देव मानवता, सेवा, त्याग और सत्य के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। उन्होंने श्रीहरिमंदिर साहिब की नींव रखी और श्री गुरु ग्रंथ साहिब का संकलन किया। विशेष समागम के दौरान कमेटी द्वारा गुरुघर के सेवको को सरोपे से सम्मानित किया गया। गुरु ग्रन्थ साहब की हजूरी मेसम्पन्न कार्यक्रम का संचालन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.