मैनपुरी, जून 11 -- सिखों के पांचवें गुरु, गुरु अर्जुन देव के शहीदी सप्ताह की गुरुवार से नगर के सिंधी गली स्थित गुरुद्वारे में सिख संगत द्वारा श्रद्धापूर्वक शुरुआत की गई। शहीदी सप्ताह के पहले दिन सुबह सिख संगत ने सबसे पहले सुखमणि साहब का पाठ किया। इसके पश्चात गुरु मंत्र के जाप और मनमोहक शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी दलजीत कौर ने वाणी विचार के माध्यम से गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सिख धर्म के बढ़ते प्रभाव से घबराकर मुगल सम्राट जहांगीर ने कुचक्र रचा और गुरु अर्जन देव जी को बंदी बना लिया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव के शहीदी सप्ताह में हुआ शबद कीर्तन उन्हें कई अमानवीय यातनाएं दी गईं, परंतु उन्होंने धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा और समाज को सत्य पर चलने का संदेश दिया। उनके सिद्धांत आज भी प्रा...