विकासनगर, जून 18 -- सिख समाज के पांचवें गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर गुरुवार को चकराता में पंजाबी समाज की ओर से श्रद्धा और सेवा भाव के साथ लंगर एवं छबील लगाई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु साहिब को नमन कर शांति, सुख और समृद्धि की अरदास की। गुरु अर्जुन देव की शहादत को समर्पित पिछले 15 दिनों से छावनी बाजार स्थित गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ चल रहा था। गुरुवार सुबह गुरुद्वारे में पाठ का भोग डाला गया और कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान रागी भाई लवजीत सिंह और भाई मान सिंह ने गुरुवाणी के शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर लगी छबील इसके बाद गुरु महाराज के समक्ष अरदास कर समाज और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई। गुरुद्वारे में प्रातः लंगर आयोजित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किय...