हरिद्वार, जून 22 -- प्रेम नगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर विशेष दीवान सजाया गया। कार्यक्रम में शब्द कीर्तन, गुरुओं की शिक्षाओं और समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे गए। रविवार देर रात तक चले कार्यक्रम में भाई हरप्रीत सिंह , हरबीर सिंह, मालक सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की शहादत धर्म की रक्षा के लिए हुई थी। सिखों को अपने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। किसी की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान की भूमि आवंटन नहीं होने से समाज में भारी रोष है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में गुरु अर्जुन देव की शहीदी दिवस पर सजा विशेष दीवान शासन प्रशासन धार्मिक भावनाओं को ध्यान में र...