सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़। गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, श्री गुरु सिंह सभा के तत्वधान में सिखों के पाँचवे गुरु अर्जन देव का शहीदी पर्व भक्ति भाव से मनाया गया । गुरुद्वारे में दीवान सजाकर गुरु महाराज की शहादत को याद किया गया। गुरुवार के दिन गुरुद्वारा सिंह सभा बिहारीगढ़ के तत्वधान में सिख गुरु अर्जन देव के शहीदी पर्व पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान को सजाया गया, जहाँ संगत ने माथा टेक कर उन्हें नमन किया। बताया गुरु अर्जन देव का जन्म 15 अप्रैल 1563 ईं को गोइंदवाला साहिब में हुआ था। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जन देव का 420वां शहीदी गुरुपर्व वे गुरु रामदास और माता बहनी के सबसे छोटे पुत्र थे तथा बचपन में ही धार्मिक प्रवृति और शां...