संभल, जून 7 -- सिखों के पांचवें गुरु एवं शांति, त्याग और बलिदान के प्रतीक श्री गुरु अर्जन देव के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में कस्बा जुनावई स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार साहिब में धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पूरे गुरुद्वारा परिसर को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सजाया गया है। कार्यक्रमों की शुरुआत पांच जून से श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ हो चुकी है। रविवार को गुरुद्वारा परिसर में भव्य महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर पंथ के प्रख्यात विद्वान एवं यूपी सिख मिशन के इंचार्ज ज्ञानी बृजपाल सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव की शहादत पर छबीली का आयोजन वे गुरु साहिब के जीवन, उनके आदर्शों और शहादत के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए शबद कीर्तन एवं ...