चक्रधरपुर, जून 19 -- चक्रधरपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री अर्जन देव जी के शहादत दिवस पर गुरु सिंह सभा चक्रधरपुर कमेटी द्वारा गुरवार को भीषण गर्मी को देखते हुए पवन चौक पर शरबत और चना का वितरण राहगीरों के बीच किया गया। इस मौके पर गुरु सिंह सभा कमेटी की सदस्य गोल्डी सिंह ने बताया कि प्रत्येक साल गुरुद्वारा कमेटी की ओर से चना शरबत का वितरण किया जाता है ताकि राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके। उन्होंने कहा सिखों के पांचवें गुरु एवं शहीदी के सरताज गुरु अर्जन देव का शहीदी गुरु पर्व को शहर में उल्लास एवं श्रद्धा से मनाया गया। यह भी पढ़ें- शहीदी दिवस पर राहगीरों को शरबत वितरण इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव का शहीदी दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया यह भी पढ़ें- चास और सेक्टर 2 गुरुद्वारा में श्...