मेरठ, जून 19 -- मेरठ। पंचम गुरु एवं सिखों के प्रथम शहीद गुरु अर्जन देव के महान शहीदी दिवस पर गुरुवार को शहरभर में सिख समुदाय ने श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए। गुरुद्वारों में शहीदी समारोह, शबद कीर्तन, गुरुवाणी पाठ, प्रवचन, लंगर, मीठे जल की छबील लगाकर गुरु साहिब को कोटि कोटि नमन किया। मुख्य साझा शहीदी समारोह गुरुद्वारा थापरनगर में आयोजित किया गया। शुभारंभ गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ की संपूर्णता के साथ हुआ। हजूरी रागी प्रीतम सिंह, पंजाबी कक्षा के बच्चों, रागी जत्था फतवीर सिंह, महिला सत्संग जत्थे और दरबार साहिब स्वर्ण मंदिर से हजूरी कीर्तनी जत्था प्रदीप सिंह ने गुरुवाणी और शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सरदार रणजीत सिंह जस्सल ने कहा कि गुरु अर्जन देव की महान शहादत ने सिख इतिहास में नई क्रांति का सूत्रपात किया।...