सीतापुर, जून 18 -- केसरीगंज। लहरपुर के खतराना चौराहा स्थित गुरुद्वारे में गुरुवार को को सिखों के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ हुआ। इसके उपरांत लोगों के बीत छबील और चने का वितरण श्रद्धा पूर्वक किया गया। गुरुद्वारे में प्रातः काल से ही ग्रंथी कारज सिंह के द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में सिख श्रद्धालु उपस्थित रहे। उसके उपरांत खतराना चौराहे पर भीषण गर्मी से लोगों को राहत देने के उद्देश्य से शरबत छबील व चने का श्रद्धा पूर्वक वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से जागीर सिंह, कुलवंत सिंह, जरनैल सिंह , पवित्रर सिंह,अनुज सिंह, कांता सिंह सहित भारी संख्या में सिख श्रद्धालु बच्चे, महिलाएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरु अर्जन दे...