प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 18 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर स्थित चित्रलोक स्टूडियो के प्रोपराइटर बबलू कपूर व अमन कपूर ने सिखों के पंचम गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर गुरुवार को शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शुरुआत इंजीनियर सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने धूप जलाकर और गुरु अर्जन देव को नमन कर की। इसके बाद राहगीरों एवं आमजन को शीतल शरबत वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया। बबलू कपूर ने कहा कि गुरु अर्जन देव जी का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा। आयोजन में अमन कपूर, राम शर्मा, अरुण मिश्रा, राहुल, बबलू प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार बच्चा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सिख धर्म के पांचवें गुरु श्री गुरु अरजन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया यह भी पढ़ें- गुरु...