कानपुर, जून 16 -- कानपुर। मूल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जनदेव महाराज का पावन शहीदी दिवस मंगलवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रजिस्टर्ड रतन लाल नगर में संगत ने श्रद्धा के साथ मनाया। यहां मुख्य रूप से गुरु तेग बहादुर साहिब चौक से भाई हरमिंदर सिंह, भाई अमर सिंह व स्त्री सत्संग सभा की बीवियों ने हरजस कीर्तन कर संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर में कच्ची लस्सी व छोले का प्रसाद वितरित किया गया। दबौली चौराहे पर भी गुरु अर्जनदेव महाराज को नमन करते हुए कच्ची लस्सी वितरित की गई। समागम में गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार रविंद्र सिंह अरोड़ा, रविंद्र सिंह आनंद, योगेश सचदेवा, प्रतिपाल सिंह भाटिया और हरजीत सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा मेन रोड में आज सजेगा विशेष दीवान यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा में मना गुरु...