गढ़वा, जनवरी 14 -- चिनिया, प्रतिनिधि। मकर संक्रांति के अवसर पर सुप्रसिद्ध गुरु सिंधु जलप्रपात पर मेले का आयोजन हुआ। मेले में बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलावा जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले में पहुंचे सैलानी खासकर वहां के मनोरम दृश्य को देखकर आनंदित हुए। मेले में कई तरह सामानों का भी लोगों ने खरीदारी की। मेले को लेकर खासकर बच्चों में काफी खुशी देखी गई। मेले को लेकर सुरक्षा की दृष्टि कोण से थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गुरु सिंधु जलप्रपात पर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे। किसी भी तरह के अप्रिय घटना न हो उसके लिए गोताखोर की भी व्यवस्था की गई थी। स्थानीय जनप्रतिनिधि लोगों ने भी काफी सहयोग किया। मेले में गोगा जलप्रपात, निचला जलप्रपात, बाघ मांद सहित अन्य दर्शनीय स्थल को देखकर मेले म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.