गुरुवार से बदलेगा मौसम का मिजाज
कटिहार, जून 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की देर रात से जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा। अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही आसमान में 60 से 80 प्रतिशत तक बादल छाए रहेंगे, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हलांकि बुधवार की अहले सुबह से ही जिले में तेज धूप और अत्यधिक उमस का असर देखने को मिला। सुबह से ही लोगों को पसीने और गर्म हवाओं ने परेशान किया। मौसम के कारण बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का प्रभाव और बढ़ गया तथा लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। लेकिन शाम पांच बजे से आसम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.