आगरा, मई 21 -- क्षेत्र के एनआर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की इंप्रूवमेंट परीक्षा हुई। परीक्षा में पंजीकृत 83 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 78 ने परीक्षा दी। जबकि पांच अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों का विद्यालय परिसर में सुबह नौ बजे से दस बजे तक तिलक लगाकर स्वागत किया गया, फिशकिंग की गई। इसके बाद परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा खत्म होने के पश्चात परीक्षार्थियों ने खुशी जाहिर की,। सामाजिक विज्ञान विषय के परीक्षार्थी लक्की वर्मा, कीर्ति, नोमान खान, राहुल, लक्ष्य राठौर, सुमैया खान, वैष्णवी, वर्णिका ने बताया कि पेपर में मैप वर्क, भूगोल व इतिहास अति लघु प्रश्न, नागरिक शास्त्र से दीर्घ उत्तरीय प्रश्न आदि के पाठ्यक्रम से प्रश्न सरल आया। यह भी पढ़ें- सामाजिक विज्ञान ...