बांका, अप्रैल 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। गुरुवार को जिले का मौसम सुहावना और ठंडक भरा बना रहा। पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही, जिससे तेज धूप का असर कम देखने को मिला। वहीं सूर्यदेव अधिकांश समय बादलों के पीछे छिपे रहे, जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।साथ ही दिनभर चली ठंडी हवाओं ने मौसम को और अधिक खुशनुमा बना दिया। लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने वातावरण में ताजगी घोल दी। इस कारण सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास भी हुआ।वहीं, जिले में आर्द्रता का स्तर करीब 52 प्रतिशत के आसपास रहा, जिससे मौसम संतुलित बना रहा और उमस महसूस नहीं हुई। जबकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.