फिरोजाबाद, जून 18 -- फिरोजाबाद, सदर तहसील में पिछले कई दिनों से चल रही वकीलों की हड़ताल गुरुवार को भी जारी रही। रजिस्ट्री दफ्तरों के निजीकरण के विरोध में वकील सामूहिक हड़ताल कर रहे हैं। जिसके चलते तहसील आने वाले वादकारी इधर से उधर भटक रहे हैं। इन्हें अनेक तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीलों की हड़ताल के चलते एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट में वादकारियों के मुकदमों की पैरवी नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से वादकारी अदालत से मुकदमे की अगली तारीख लेकर वापस घर लौटने को विवश हो रहे हैं। गुरुवार को लगातार चौथे दिन भी सदर तहसील में वकीलों की कलम बंद हड़ताल जारी रही। यह भी पढ़ें- निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी काम ठप्प इसके समर्थन में बैनामा दस्तावेज लेखक भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं एवं बैनामा लेखकों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर...