रिषिकेष, मार्च 5 -- होली के बाद गुरुवार को फिर गंगा रंग-बिरंगी राफ्टों से अटी रही। बड़ी संख्या में लोगों ने राफ्टिंग का आनंद उठाया। होली के चलते बड़ी संख्या में पर्यटक भी ऋषिनगरी पहुंचे हैं। होली पर्व के पर 4 मार्च को गंगा में संचालित होने वाली सभी राफ्टिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। यह आदेश प्रशासन की ओर से पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया था। हर वर्ष होली के दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में पहुंचते हैं, जिससे भीड़ और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राफ्टिंग पर रोक रही। हांलाकि पर्यटक राफ्टिंग न होने से निराश दिखे। लेकिन गुरुवार को गंगा में रंग-बिरंगी राफ्टें उतरने से पर्यटकों को राहत मिली। पारा चढ़ते ही इन दिनों पर्यटकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है...