गुरुवार को एटीएम में डाले गए थे 17 लाख रुपए
बक्सर, जून 14 -- चौसा, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के यादव मोड़ के पास प्रखण्ड कार्यालय के सामने और मुफस्सिल थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में अपराधियों द्वारा जिस तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उससे यही प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले एटीएम की बढ़िया से रेकी की थी। एटीएम में कब-कब पैसा डाला जाता है। इसकी जानकारी होने के बाद अपराधियों ने घटना को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। एटीएम के सूत्रों ने बताया कि इस एटीएम में गुरुवार को 17 लाखों रुपए डाले गए थे। इसमे से बचे हुए साढ़े दस लाख रुपए पर चोरों ने एटीएम मशीन गैस कटर से काटकर अपना हाथ साफ़ कर लिया है। यह भी पढ़ें- कोचस में एक्सिस बैंक एटीएम से 32.68 लाख की लूट (ध्यानार्थ) (चौसा से सुधीर सिन्हा)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.