प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 14 -- फोटो 36 प्रतापगढ़, संवाददाता। इलाके के देवापुर-आशापुर में गुरुवार को आयोजित गुरु वंदना महोत्सव, सांस्कृतिक भजन संध्या में तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य पहुंचे। पंडाल में देर रात तक भजन, प्रवचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का दौर चलता रहा।चित्रकूट से जगद्गुरू स्वामी रामभद्राचार्य शाम करीब सात बजे जेठवारा के आशापुर में आयोजित गुरु वंदना उत्सव में पहुंचे। उनके पहुंचते ही कार्यक्रम में मौजूद लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए। मंच पर पहुंचे ही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि हिंदू हैं तो सनातनी भी बनें। उन्होंने प्रतिदिन पांच दोहे, हनुमान चालीसा, मंगलवार और शनिवार को गांव में टोली बनाकर सुंदर कांड का पाठ करने की अपील की। लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल उनका है और वह पूर्वांचल के हैं। प्रताप...