घाटशिला, मार्च 11 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुरुरसाई गांव में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय माँ शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। वहीं पारंपरिक वेशभूषा में 108 महिलाओं ने पारुलिया स्थित तालाब से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे और शंख ध्वनि के बीच यह यात्रा गांव का भ्रमण कर मंदिर परिसर पहुँची। पुरोहितों के सानिध्य में माता की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की गई।आस्था की पराकाष्ठा यह है कि उत्सव के सम्मान में आज गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला। स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, आने वाले तीन दिनों तक ...