मेरठ, अक्टूबर 2 -- गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाशोत्सव पर वीर खालसा दल की ओर से पिछले 50 वर्षों से किए जा रहे कीर्तन समागम की स्वर्ण जयंती पर तीन दिवसीय विशेष समागम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के मैदान पर हुआ। समागम में गुरुवार को बडी संख्या में संगत ने पहुंचकर गुरुबाणी कीर्तन का आनंद लिया। शुभारंभ सोदर रहिरास साहिब के पाठ से हुआ। कीर्तनीय भाई जगमीत सिंह मीत ने ऐसी प्रीत करो मन मेरे, सतगुर मेरा सदा दयाला और मोहे दीन को राख लिया सहित गुरुबाणी शब्दों का गायन किया। दिल्ली से आए भाई जसपाल सिंह ने शबदों का गायन किया। कुलविंदर सिंह और रागी जत्थों ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कीर्तन से समागम स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आसपास के क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में संगत समागम में पहुंची। वीर खालसा दल के मुख...