गुरुपूर्णिमा पर अखंड जाप, पंचकुंडीय यज्ञ और मेधावी छात्राओं का सम्मान
कोडरमा, जुलाई 30 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच स्थित गायत्री चेतना केंद्र में गुरुपूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा, साधना और सेवा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दो छात्राओं को सम्मानित किया गया। सृष्टि सजल (पिता-संतोष बर्णवाल) ने 611 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 6867 तथा श्रेया कंधवे (पिता-संजय कंधवे) ने 568 अंक के साथ ऑल इंडिया रैंक 24812 हासिल की। गायत्री परिवार के वक्ताओं ने कहा कि गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश था कि युग निर्माण का सबसे बड़ा साधन विचार क्रांति है। रांची से आए सुरेंद्र पाण्डेय ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि विश्वास, समर्पण और नियमित साधना ही गुरु कृपा प्राप्त करने का सर्वोत्तम मार्ग है। यह भी पढ़ें- सकारात्मक परिवर्तन के लिए गुरु की शिक्षा को जीवन में उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.