रांची, अक्टूबर 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा की प्रभात फेरी तीसरे दिन रविवार को निकाली गई। यह फेरी कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब से निकलकर रिम्स बरियातू के सामने, बरियातू रामेश्वरम स्थित हरीश अरोड़ा और पप्पू काठपाल के अपार्टमेंट पहुंची। वहां नन्हें-मुन्हें बच्चों ध्रुव अरोड़ा, इनाया अरोड़ा, शनाया अरोड़ा और इषिका अरोड़ा ने जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै..., शबद गायन करके श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहां से निकलकर फेरी रामेश्वरम स्थित आवासीय परिसर पहुंची, जहां अरदास के साथ प्रभात फेरी का समापन सुबह नौ बजे हो गया। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ फेरी का स्वागत किया। फेरी के स्वागत में तीनों जगह श्रद्धालुओं द्वारा चाय-नाश्ते के लंगर की व्यवस्था भी की गई थी। फेरी में कीर्तन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.