रांची, जून 7 -- रांची। गुरुनानक सेवक जत्था द्वारा रविवार को गुरुनानक भवन में बच्चों के लिए गुरबाणी प्रतियोगिता आयोजित की गई। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह ने अरदास कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रतियोगिता में 3 से 15 वर्ष तक के बच्चों को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया था। सभी प्रतिभागियों ने गुरु इतिहास से जुड़े सवालों के जवाब दिए और गुरबाणी का पाठ सुनाया। विभिन्न समूहों में वंश राज सिंह, शनाया अरोड़ा, सोहम सिंह और नमनदीप कौर ने क्रमशः प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा साची, मानवी, जन्नत, जीविका, लवप्रीत, बेअंत, इनाया और जागृत को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मौके पर सत्संग सभा के अर्जुन देव मिड्ढा, सुरेश मिड्ढा, हरविंदर सिंह बेदी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...