गिरडीह, नवम्बर 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। मंगलवार को गुरुनानक जयंती के अवसर पर सरिया बाजार में सिख समाज द्वारा प्रभातफेरी सह नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सैकड़ों महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए। सिख समाज द्वारा आज सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। उसके बाद शाम में गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। इसमें समाज के लोग एक खास वस्त्रों में निकलकर पूरे सरिया बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान लोग धार्मिक भजन पर झूम रहे थे । नगर भ्रमण के क्रम में विवेकानन्द रोड, स्टेशन रोड में धार्मिक कार्य से जुड़े लोगों द्वारा चाय, नास्ता समेत अन्य आहार की व्यवस्था रखी गई थी। नगर कीर्तन में मनोहर सिंह, सिमरन सिंह, संजय सलूजा, राजेन्द्र सिंह, रजनी कौर, सीमा मखीजा, कंवलजीत आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.