धनबाद, जून 25 -- धनबाद। यूनिवर्सल ब्रदरहुड-डे पर बुधवार को गुरुनानक कॉलेज धनबाद व मेसोनिक लॉज 95 के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों व राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कैडेट्स ने हिस्सा लिया। 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शुभारंभ करते हुए प्राचार्य डॉ रंजना दास ने रक्तदान को महादान बताया। मानवीय, सामाजिक व जीवनरक्षक महत्व पर प्रकाश डाला। मौके पर शासी निकाय के सचिव मंजीत सिंह सलूजा, मेसोनिक लॉज से प्रो पी शेखर, डॉ एके सिंह, डॉ एके चक्रवर्ती, डॉ एनके मित्रा, जलील अंसारी, दीपक सिंह, मेडिकल कॉलेज के डॉ बीके पांडेय, संजीव कुमार समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- यूनिवर्सल ब्रदर्स डे पर सेलाकुई में रक्तदान शिविर आयोजित, 30 यूनिट रक्त संग्रहित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...