धनबाद, जून 22 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं 2 के तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के एसजेएस ग्रेवाल सभागार में प्राचार्य डॉ रंजना दास के संरक्षण में हुआ। इस वर्ष योग दिवस का थीम स्वस्थ आयु के लिए योग था। कार्यक्रम की मुख्य योग प्रशिक्षक डॉ अनुप्रिया गुप्ता ने योग के इतिहास, महत्व एवं वैज्ञानिक आधार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। उन्होंने तनावमुक्त जीवन, सकारात्मक सोच और बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास को जरूरी बताया। भूदा कैंपस के प्रो. दीपक कुमार ने योग को स्वस्थ जीवन की आधारशिला बताया। यह भी पढ़ें- तथागत में योग दिवस का आयोजन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. दलजीत सिंह ने नियमित योग ...