कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई ने श्री गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज लाटूश रोड में कक्षाओं के आधुनिकीकरण कार्यों का उद्घाटन किया। यहां छह नए कक्ष बनाए गए हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर आधुनिक शिक्षा का माहौल प्रदान करने के लिए तकनीकी टीवी बोर्ड, उच्च क्वालिटी के फर्नीचर, फाल्स सीलिंग छत, रंग रोगन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर वंदना बाजपेई, सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, सुखविंदर सिंह लाडी भल्ला, प्रधानाचार्य नीलम दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...