गुरुनानक कॉलेज में छात्र विकास कार्यक्रम आयोजित
धनबाद, अक्टूबर 1 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज धनबाद के बीसीए विभाग की ओर से छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ सुजॉय कुमार धर एसोसिएट डीन एकेडमिक आईसीएफएआई बिजनेस स्कूल कोलकाता ने एआई व ऑटोमेशन करियर थ्रेट या करियर मल्टीप्लाय विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऑटोमेशन वैश्विक अर्थव्यवस्था को तीव्र गति से बदल रहे हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, वित्त, खुदरा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में एआई तकनीकें संगठनों के काम करने के तरीके को नया रूप दे रही हैं। मौके पर राजेश कुमार शर्मा, अजीत सिंह, प्रो पुष्पा तिवारी, प्रो उदय सिन्हा, प्रो संजय सिन्हा (बीबीए संयोजक), प्रो सोनी, प्रो कौशिक, प्रो ममता प्रसाद तथा प्रो अंशुमान साहा मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीयूएसबी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर कार्यशाला का आयोजन
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.