धनबाद, मार्च 31 -- गुरुनानक कॉलेज धनबाद में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय जीरो वेस्ट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डिपार्टमेंट ऑफ वोकेशनल स्टडीज आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने जीरो वेस्ट विषय पर विभिन्न प्रकार के कचरे तथा उनके प्रभावी प्रबंधन से संबंधित प्रस्तुतियां दीं। बीसीए विभाग के छात्रों ने कचरा प्रबंधन से संबंधित एक मोबाइल एप्लिकेशन तैयार कर प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने सराहा। छात्रों ने अपने विचारों और नवाचारों के माध्यम से यह दर्शाया कि किस प्रकार कचरे को कम किया जा सकता है। उसका पुनः उपयोग संभव है। मौके पर कन्वेनर प्रो. पुष्पा तिवरी, डॉ उदय कुमार सिन्हा, प्रो. संजय सिन्हा, स्टार्टअप एक्टिविटी कोऑर्डिनेटर प्रो. ममता प्रसाद, प्रो. कौशिक मुखर्जी, प्रो. अंशुमन साहा, प्रो. सोनी समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.