सीतापुर, अप्रैल 3 -- हरगांव, संवाददाता। ब्लॉक के ग्राम गुरुधपा में बीच गांव से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क बदहाल है। जिस वजह से इस मार्ग से गुजरने पर ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर वर्ष 1995 में 400 मीटर तक खड़ंजा लगाया गया था, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसमें हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है। जिससे पैदल चलना भी दूभर हो गया है। जिससे बाइक और साइकिलसवारों को काफी दिक्कतें होती हैं। पानी से भरे गड्ढों में अक्सर बाइक फंस जाती हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क केवल गांव की आंतरिक राह नहीं, बल्कि हरगांव-दतेली मार्ग से बनिहार-ददवारा जाने वाले बाइपास का भी महत्वपूर्ण हिस्सा भी है। जाम लगने पर 10-15 गांवों के हजारों लोग इसी रास्ते से निकलते हैं। दतेली-हरगांव-सुजौलापुर-बरतेर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.