बांका, मार्च 5 -- बाराहाट, निज प्रतिनिधि। प्रखड के गुरुद्वार गांव में बुधवार की देर रात एक अनहोनी घटना से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के मुताबिक शारदा प्रसाद सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार सिंह(32) अपने घर में परिवार के साथ होली का जश्न मना रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र कुमार का अचानक तबियत बिगड़ गया लोग कुछ समझ पाए तब तक वह मूर्छित होकर आंगन में गिर गया है। पर इन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कुमार पिछले कई वर्षों से किडनी की परेशानी से जूझ रहे थे। अचानक हुए इस हादसे से पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पूरे घर में होली की खुशियां मातम में तब्दील हो गई। ग्रामीण बताते हैं कि धर्मेंद्र कुमार काफी मिलनसार युवक था।और लोगों के हर सुख दुख में सहायता करता था। उसके असमय निधन से ग्रामीण भी दुखी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...