गाज़ियाबाद, अप्रैल 14 -- गाजियाबाद, वंदना। शहर के गुरुद्वारों में मंगलवार को श्रद्धाभाव से बैसाखी का पर्व मनाया गया। गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजे जिसमें शबद-कीर्तन किए गए। कीर्तनी जत्थों ने गुरुओं की महिला का बखान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी जगह लंगर लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री गुरु सिंह सभा बजरिया में कीर्तन दरबार सजा। हजूरी रागी भाई साहिब संत सिंह, भाई साहिब कोमल सिंह, बीबी सिमरन कौर और स्त्री सत्संग ने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस दौरान शहर विधायक संजीव शर्मा भी अपने साथियों के साथ माथा टेकने पहुंचे। कार्यक्रम में गुरुद्वारे के प्रधान सरदार इंद्रजीत सिंह टीटू, महामंत्री सरदार एसपी सिंह ओबराय, सरदार हरमीत सिंह, हरमिंद्र सिंह ग्रोवर, कुलविंद्र सिंह और परमजीत सिंह आदि ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- बैस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.