नई दिल्ली, मार्च 13 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) ने स्पष्ट किया है कि गैस सिलेंडरों की कथित कमी से गुरुद्वारों में चल रही लंगर सेवा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि लंगर सेवा संगत के सहयोग से लगातार चलती रही है और आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल जैसे कठिन समय में भी गुरुद्वारों में लंगर सेवा बंद नहीं हुई थी। उन्होंने संगत से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सरकार भी स्पष्ट कर चुकी है कि एलपीजी या ईंधन की देश में कोई कमी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.