शामली, नवम्बर 5 -- चौसाना। बुधवार को चौसाना के मजरा सुंदरनगर मे स्थित गुरुद्वारा सह साहिब में सिखों के प्रथम गुरुनानक देव का 556वॉ जन्मोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा प्रांगण में लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर छका। समूह साध संगत द्वारा बाहर से पाठी बुलाए गए थे। अखंड पाठ का समापन भोग लगाकर किया गया। इस मौके पर सत्संग, भजन कीर्तन किया गया। रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन से संगत को निहाल किया। रागियों ने सिख इतिहास तथा गुरु साहिब जी की शिक्षाओं से भी संगत को अवगत कराया। प्रचारकों ने कथा के दौरान गुरबाणी शब्द की व्याख्या की। कार्यक्रम आयोजक ने कहा कि गुरु नानक जयंती को गुरु नानक पर्व और प्रकाश उत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सिख धर्म के सबसे पहले गुरु का जन्म हुआ था। गुरु न...