बस्ती, अप्रैल 20 -- बस्ती, हिटी। छावनी क्षेत्र के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर कॉलोनी रेड़वल में वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष्य में चार सहज पाठ की समाप्ति हुई। उसके बाद गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया। भजन मंडली ने शबद कीर्तन किया। सिक्ख संगत एवं आम जनमानस ने गुरु के चरणों में अर्पित कर माथा टेका। भजन कीर्तन में सिक्ख समाज के लोग शामिल हुए। उसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने भजन कीर्तन कराकर संगत का मन जीत लिया। सारा वातावरण बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर वीरपुर, संग्रामपुर, जगदीशपुर, गोभिया, बरदिया कुंवर, सेमरा गोकुलपुर तमाम गांव के लोग एकत्रित हुये। यह भी पढ़ें- खालसा साजना दिवस व वैशाखी पर्व धूमधाम से मनाया इस मौके पर राम निहोर, रामबहोर, रामशरण, घनश्याम,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.