जमशेदपुर, दिसम्बर 19 -- सिख पंथ के सर्वोच्च शहीद चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह को समर्पित सफर-ए-शहादत तीन दिवसीय गुरमत समागम का आयोजन 22 से 28 दिसंबर को मानगो गुरुद्वारा साहिब में किया जाएगा। 28 दिसंबर को गुरुद्वारा परिसर में साहिबज़ादों की स्मृति में रक्तदान और नेत्र जांच शिविर भी लगेगा। गुरुवार को श्री गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो के महामंत्री जसवंत सिंह जस्सू ने बताया कि समागम में भाई अमरीक सिंह चंडीगढ़ से विशेष आमंत्रण पर जमशेदपुर पहुंच रहे हैं, जो गुरवाणी कथा और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को गुरु इतिहास, सेवा, त्याग और सिख जीवन मूल्यों से अवगत कराएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.