रामपुर, मई 2 -- श्री गुरु अमर दास साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में विशेष रात्रि दीवान सजा। इस अवसर पर दूर-दूर से संगत ने पहुंचकर गुरु घर में अपनी हाजिरी लगाई और शबद कीर्तन का आनंद प्राप्त किया। रात्रि दीवान में लखनऊ से आए कीर्तनीय पवनदीप सिंह एवं सुखप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन किया। गुरु महाराज के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए संगत को कथा श्रवण भी कराया। पूरा वातावरण गुरु भक्ति और शांति से ओत-प्रोत रहा। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थे द्वारा भी शबद कीर्तन किए गए। इसके पश्चात अरदास की गई और गुरु का अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया।गुरुद्वारा यह भी पढ़ें- श्री दिव्य वेद, पुराण और गीता प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम का हुआ समापन प्रधान दर्शन सिंह खुराना ने उपस्थित समस्त संगत का आभार व्यक्त किया तथा ...