रामपुर, अगस्त 2 -- ​रामपुर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पुरब के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा संत भाई जी बाबा जी में 20 जुलाई से संगति रूप में सहज पाठ साहिब का आयोजन किया जा रहा है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के कुल 1430 अंग (पृष्ठ) में से गत रात्रि तक 140 अंग पढ़े जा चुके हैं। जगमोहन सिंह निमाड़ा एवं जयदीप सिंह द्वारा संगत को प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे से 9:15 बजे तक सहज पाठ पढ़कर सुनाए जा रहे हैं। इसका समापन नवंबर माह में प्रकाश पुरब पर होगा। ​इसके अलावा गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पुरब सात अगस्त के अवसर पर नाम सिमरन जत्था व स्त्री सत्संग सभा द्वारा दो से छह अगस्त तक दोपहर तीन से शाम छह बजे तक श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ एवं शब्द कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सहज पाठ साहिब ...