पीलीभीत, अप्रैल 15 -- पूरनपुर। गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब में बैसाखी पर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर तीन अखंड पाठ एवं एक सहज पाठ का विधिवत भोग डाला गया। पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां संगत ने गुरु के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। अकाल अकादमी गोमतीपुल के विद्यार्थियों द्वारा मधुर शब्द-कीर्तन प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कविश्री एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम गुरुद्वारा प्रबंधन की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन इस अवसर पर सेवादार बलवीर सिंह एवं प्रधानाच...