भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुद्वारा रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में रविवार को सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह महाराज का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। गुरुद्वारा कमेटी के मीडिया प्रभारी सरदार हर्षप्रीत सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के अवसर पर सुबह 10 बजे से सामूहिक श्री सुखमणि साहिब का पाठ प्रारंभ हुआ। इसके बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के संरक्षक खेमचंद बच्चानी ने गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन, त्याग और बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला, और भाई संजय सिंह एवं भाई जसपाल सिंह द्वारा प्रस्तुत 'वाह-वाह गुरु गोविंद सिंह, आपे गुरु आपे चेला' कीर्तन से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.