गिरडीह, अगस्त 25 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सिख समुदाय के पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व रविवार को स्टेशन रोड स्थित प्रधान गुरुद्वारा में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या मे सिख समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। बीते 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का समापन प्रकाश पर्व के दिन रविवार को हुआ। इस दौरान अंबाला के रागी जत्था भाई सतनाम सिंह और उनकी टीम द्वारा कई शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए गए। सब सिक्खन को हुकम है गुरु मान्यो ग्रंथ समेत कई शब्द कीर्तन प्रस्तुत किए गए। मौक़े पर प्रधान गुरुद्वारा के प्रधान सेवक गुणवंत सिंह मोंगिया ने कहा कि आज पूरे देश मे उत्साह मे साथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरु कि वाणी में ही अच्छे विचारों के साथ चलने का भी मार्ग है। ऐसे मे गुरु ग्रंथ साहब पूरे मानव समाज के लिए महत्वप...