विकासनगर, जून 21 -- राकेश खत्री गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा विकासनगर और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा अजीत नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय विशेष कीर्तन समागम का रविवार को समापन हो गया।

कीर्तन संचालन बीस जून से शुरू हुए इस समागम में लगातार नाम सिमरन, अखंड कीर्तन और गुरबाणी विचार का आयोजन किया गया। समागम में विशेष रूप से गुरुद्वारा ब्रह्म बूंगा साहिब, दौदरा से पहुंचे कीर्तनियों ने अखंड कीर्तन की प्रस्तुति दी। आयोजकों के अनुसार विकासनगर क्षेत्र में इस प्रकार का नाम सिमरन और अखंड कीर्तन पहली बार आयोजित किया गया, जिससे यह समागम विशेष बन गया।

श्रद्धालुओं की भागीदारी धार्मिक आयोजन में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में संगत पहुंची। श्रद्धालुओं का प्रवास 19 से 21 जून तक विकासनगर...