सोनभद्र, अप्रैल 29 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा में चोरी के आरोपी को पकड़ा है। चोरी के 24 घंटे के भीतर ही पकड़े गये चोर से गुरुद्वारा से चोरी किये गये 02 अदद कृपाल, एक अदद तीर, एक अदद खण्डा भी बरामद किये गये है। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर ज्वालामुखी रोड से हैलीपैड जाने वाले तिराहे पर पुलिया के जांच की जा रही थी जहां आरोपी को पकड़ा गया । आरोपी शकील मुहम्मद पुत्र नसीर निवासी ग्राम निमियाडाड थाना शक्तिनगर उम्र 20 वर्ष के कब्जे से गुरूद्वारा (धार्मिक स्थल) से चोरी गये प्रतीक चिन्ह को 24 घण्टे के अन्दर बरामद किया गया । आरोपी पर लगभग आधा दर्जन मामले पहले से ही दर्ज बताये गये है।

अनपरा थानाक्षेत्र में मंदिर चोरी अनपरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत बीते 23 अप्रैल को अनपरा काल...