मोतिहारी, अप्रैल 12 -- मुक्ति कुमार, मोतिहारी। चौदह अप्रैल को ज्ञानबाबू चौक स्थित गुरुद्वारा में आयोजित वैशाखी पर्व की आवश्यक तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। गुरुसिंघ सभा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस साल खालसा पंथ का 327वां स्थापना दिवस गुरुद्वारा में वैशाखी के रुप में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम चौदह अप्रैल को गुरुद्वारा में होगा। उसी दिन सहज पाठ की समाप्ति के बाद पटना साहिब गुरुद्वारा से पधारे भाई ज्ञान सिंह का हजूरी रागी जत्था गुरुवाणी कीर्तन करेगा। उसके बाद गुरुद्वारा में उपस्थित गणमान्य लोग गुरुवाणी विचार कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही उपस्थित अतिथि व अन्य लोग गुरु के लंगर का स्वाद चखेंगे। कार्यक्रम को लेकर साफ-सफाई व रंगाई का काम पूरा कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...