कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। गुरुद्वारा भाई बन्नो साहिब में 13 और 14 अप्रैल को वैसाखी मनाई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से कथा वाचक मंजी हाल दरबार साहिब अमृतसर भाई हरदीप सिंह, भाई सरबजीत सिंह अमृतसर वाले कथा व कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। 13 अप्रैल को अमृत संचार होगा। 14 अप्रैल को आदि बीड साहिब के दर्शन कराए जाएंगे। इसी दिन गुरु का अटूट लंगर छका जाएगा। यह जानकारी पत्रकार वार्ता में प्रधान सुरेंद्रजीत सिंह, अजीत सिंह, जसपाल सिंह आदि ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...