चाईबासा, अप्रैल 15 -- चाईबासा। गुरुद्वारा नानक दरबार में खालसा सृजना दिवस एवं बैशाखी का त्योहार श्रद्धापूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष गुरमुख सिंह खोखर ने वैशाखी की बधाई दी। ग्रंथी हरभजन सिंह ने अपनी मधुर आवाज में गुरवाणी के शब्द कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना दिया। तदोपरांत अरदास की गई। रात्रि में स्त्री सत्संग सभा द्वारा शब्द कीर्तन तथा युवा खालसा द्वारा आतिशबाजी की गई। यह भी पढ़ें- बैसाखी पर्व खालसा सिरजना दिवस के रूप में मनाया यह भी पढ़ें- बैसाखी पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में सजा धार्मिक दीवान यह भी पढ़ें- सितारगंज से नानकमत्ता तक निकले खालसा चेतना मार्च में उमड़ी संगत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...